PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर जताया दुख, कहा- ऊर्जावान युवा J&K में कर रहे थे शानदार काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि वे ऊर्जावान युवा वहां शानदार काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। मोदी ने ट्वीट किया कि मैं अपने तीन युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करता हूं। वे ऊर्जावान युवा जम्मू-कश्मीर में शानदार काम कर रहे थे। शोक की इस घड़ी में उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर