PM मोदी ने संघ विचारक एमजी वैद्य के निधन पर जताया शोक, बताया उत्कृष्ट लेखक और पत्रकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक एमजी वैद्य के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वैद्य ने दशकों तक संघ में बहुत योगदान दिया और भाजपा को भी मजबूत करने के लिए काम किया। संघ के प्रथम प्रचार प्रमुख वैद्य का शनिवार को नागपुर में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। 

इसे भी पढ़ें: संघ विचारक एमजी वैद्य का 97 वर्ष की उम्र में निधन, स्पंदन अस्पताल में ली आखिरी सांस 

मोदी ने ट्वीट किया कि एमजी वैद्य जी उत्कृष्ट लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने दशकों तक संघ में बहुत योगदान दिया। उन्होंने भाजपा को भी मजबूत करने के लिए काम किया। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar