PM Modi ने हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर नायब सिंह सैनी को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नायब सिंह सैनी को बधाई दी और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी को बधाई। मैं उन्हें और उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’ 


आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही देर बाद भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सैनी (54) के साथ ही कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

Assam में 10.56 लाख वोटर्स के नाम कटे! चुनाव से पहले बड़ा झटका, बदलेंगे सियासी समीकरण?

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)