प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुआखाई पर्व की बधाई दी, किसानों को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2020

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को किसानों के त्योहार ‘नुआखाई’ की बधाई व शुभकामनाएं दीं और अन्नदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही देश का पेट भरता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नुआखाई का यह विशेष मौका हमारे किसानों की मेहनत का पर्व है। उनके ही प्रयासों से देश का पेट भरता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शुभ दिन सभी के जीवन में समृद्धि लाए और सभी को अच्छी सेहत प्रदान करे। नुआखाई जुहार।’’ ‘नुआखाई’ देश के कई इलाकों खासकर ओडिशा में प्रमुख तौर पर मनाए जाने वाला कृषि त्योहार है। इसमें फसलों, अच्छी बारिश और खेती के लिए अनुकूल मौसम के लिए देवताओं की पूजा कर आभार व्यक्त करते हैं। परंपरा के अनुसार, किसान अपनी पहली फसल का अन्न देवताओं को चढ़ाते हैं। परिवार का मुखिया घर के देवता की पूजा करता है और चावल व अन्य भोज्य पदार्थ अर्पण करके प्रसाद के तौर पर इनका परिजनों में वितरण करता है।

प्रमुख खबरें

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

इलाहाबाद HC ने अवैध हिरासत पर UP Police को फटकारा, कहा- अपना कानून चला रहे