PM मोदी ने केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।  प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केजरीवाल को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’ आम आदमी पार्टी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए दिल्ली में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा