PM Modi ने संगमा को दी बधाई, कहां-मेघालय की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में सराहनीय प्रदर्शन के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मुखिया कोनराड संगमा को शुक्रवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेघालय की प्रगति के लिए वह एनपीपी के साथ मिलकर काम करते रहने को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने संगमा के एक ट्वीट के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी। संगमा के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एनपीपी को समर्थन पत्र सौंपें जाने पर उन्होंने (संगमा ने) एक ट्वीट कर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया था। इसके जवाब में मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मैं मेघालय विधानसभा चुनावों में कोनराड संगमा की पार्टी के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। मेरे मित्र स्वर्गीय पी ए संगमा जी को आज बहुत गर्व होता।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य