पीएम मोदी ने उपचुनाव में जीत हासिल करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि इस पहाड़ी प्रदेश की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तराखंड के प्रभावशाली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने पर बधाइयां। मुझे भरोसा है कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे। मैं चंपावत की जनता को भाजपा पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं और अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित

छह माह के अंदर उनका विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी था। इसके लिए चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस्तीफे से खाली हुई चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत