अयोध्या में होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण, PM मोदी ने संसद में किया ट्रस्ट के नाम का ऐलान

By अंकित सिंह | Feb 05, 2020

राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 87 दिन बाद केद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम के एक ट्रस्ट की घोषणा की है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद संसद में की। PM मोदी ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की तरह ही मेरे हृदय के करीब है इस विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। ये विषय श्रीराम जन्म भूमि से जुड़ा हुआ है। ये विषय है अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर से जुड़ा हुआ है। 

मोदी ने कहा कि SC ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था। इसने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था। आज सुबह, एक बैठक में, SC के निर्णय के अनुरूप बड़े फैसले लिए गए हैं। हमने अयोध्या में यूपी सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए 5 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया। यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। सरकार ने राममंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा फैसला किया है। मेरी सरकार ने फैसला किया है कि अधिकृत भूमि, जो लगभग 67.703 एकड़ है और अंदर और बाहर का आंगन है, को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा।

PM मोदी ने कहा कि 9 नवंबर को राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद सभी देशवासियों ने अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास जताते हुए बहुत परिपक्वता का उदाहरण दिया था। मैं आज सदन में देशवासियों के परिपक्व व्यवहार की प्रसंशा करता हूं। हमारी संस्कृति, परंपराएं, हमें वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का दर्शन देती हैं और इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। हिंदुस्तान में हर पंथ के लोग एक बृहद परिवार के सदस्य हैं। इस परिवार के हर सदस्य का विकास हो, वो सुखी, स्वस्थ रहे, समृद्ध रहे, देश का विकास हो, इसी भावना के साथ मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही। 

प्रमुख खबरें

Himachal Assembly में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पर विवाद खत्म, Speaker ने दिया फैसला

Kashmiri Pandit कर्मचारियों को मिली धमकी, Omar Abdullah ने जताई गंभीर चिंता

ED ने West Bengal SSC भर्ती मामले में दाखिल किया नया आरोपपत्र, Partha Chatterjee भी नामजद

Gurpreet Kaur को जवाब नहीं देंगे पूर्व जस्टिस Ranjit Singh, अदालत में रखेंगे तथ्य