उत्तराखंड को ऑक्सीजन प्लांट समर्पित करते हुए बोले पीएम मोदी, भाजपा सरकार का डबल इंजन नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2021

प्रधानमंत्री ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन(पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नई जिम्मेदारी मिली थी। सरकार के मुखिया के तौर पर पहले मुख्यमंत्री और फिर देश के लोगों के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने की कल्पना मैंने कभी नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी से पहले CM हेमंत ने कर दिया ऑक्सीजन प्‍लांट का उद्घाटन, BJP बोली- प्रधानमंत्री का अपमान

पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड पर तेज़ी से काम चल रहा है, चारधाम परियोजना देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ी सुविधा तो बना ही रही है, साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ रही है। देवभूमि को दशकों की उपेक्षा से निकालने का बहुत ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनने के बाद वीरान पड़े गांव, फिर से आबाद होने लगे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव