Israel के दुश्मन के साथ PM मोदी ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख नेतन्याहू भी सोच में पड़ जाएंगे

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

भारत की ताकत इतनी बढ़ गई है कि जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर रखा है। चाहे मंच कैसा भी हो भारत हमेशा अपने दम पर अपनी ताकत का परिचय देता है। अब एक वीडियो अमेरिका से सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात का सीधा सीधा मतलब क्या है और क्या क्या बातचीत हुई दोनों के बीच कि कहा जाने लगा कि रूस यूक्रेन के बाद अब इजरायल-फिलिस्तीन की जंग को रोकने में भी भारत की प्रमुख भूमिका का जिक्र होने लगा। दरअसल, दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब इजरायल और हमास के बीच गाजा में पिछले एक साल से युद्ध जारी है। पीएम मोदी ने गाजा में मानवीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और फिलिस्तीनी लोगों को भारत से निरंतर समर्थन की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: बहुत अच्छी मुलाकात...PM मोदी से मिलकर खुश हुए चीनपरस्त नेपाल के प्रधानमंत्री ओली

प्रधानमंत्री मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) समूह के शासन प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। मोदी ने रविवार दोपहर को लॉन्ग आइलैंड में मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बाद में दिन में उन्होंने विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं की। 

प्रमुख खबरें

IRCTC Kedarnath-Badrinath Tour Package: दिल्ली से 8 दिनों की यात्रा का पूरा Plan, जानें खर्च और Booking Details

KPSC Scam | कर्नाटक सरकार का पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में शामिल, Pralhad Joshi ने Congress पर साधा तीखा निशाना

Kashmir Police प्रमुख Sujit Kumar बोले, आतंकवाद विरोधी अभियान पहली प्राथमिकता रहेंगे

Tibet में Flash Floods से 5 लोगों की मौत, 558 लापता होने की पुष्टि