PM Modi की बड़ी बैठक, Global Crisis के बीच Economic Growth की रफ्तार तेज करने पर हुआ मंथन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्यों के साथ बैठक कर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज करने के उपायों पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईएसी-पीएम के सदस्यों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के भारत और दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर आकलन भी पेश किया। प्रधानमंत्री और उनकी सलाहकार परिषद के सदस्यों ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने के लिए कई विचारों एवं नीतिगत उपायों पर चर्चा की।

परिषद के 11 अंशकालिक सदस्यों में राकेश मोहन, साजिद जेड चिनॉय, नीलकंठ मिश्रा, नीलेश शाह, टीटी राम मोहन, सौम्य कांति घोष, केवी राजू, चेतन घाटे, पामी दुआ, पुलक घोष और गौरव वल्लभ शामिल हैं। ईएसी के कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा संदर्भित किसी भी आर्थिक या अन्य मुद्दे का विश्लेषण करना और उस पर सलाह देना, व्यापक आर्थिक महत्व के मुद्दों पर विचार प्रस्तुत करना शामिल है। ये कार्य या तो स्वतः संज्ञान के आधार पर या प्रधानमंत्री अथवा किसी अन्य के संदर्भ पर किए जा सकते हैं। परिषद समय-समय पर प्रधानमंत्री द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी करती है।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस