Bangladesh Political Crisis में पीएम मोदी की एंट्री, अब होगा बड़ा खेल

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। संसद भवन के कक्ष में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में हुए हालात की जानकारी दी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा की खबर है। भारत का स्टैंड पूरे मुद्दे पर क्या होगा। भारत रणनीतिक, राजनयिक और सैन्य तौर पर कैसे आगे बढ़ेगा। इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि अप्रोपिएशन बिल लोकसभा में पारित हुआ। उसके बाद पीएम मोदी संसद भवन के कमरे में गए। उनके पीछे पीछे विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पहुंचे। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि बांग्लादेश में जो हालात है। शेख हसीना का इस्तीफा हो गया। सेना द्वारा अंतरिम सरकार बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina Profile: 49 साल पहले पूरे परिवार की हुई थी हत्या, तब इंदिरा गांधी ने कैसे बचाई शेख हसीना की जान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में रहने के बाद लंदन के लिए उड़ान भरेगी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि सैन्य परिवहन विमान उसे भारत से आगे ले जाएगा या वह एक अलग विमान से लंदन जाएगी। हालांकि ब्रिटेन ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के राजनीतिक शरण के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शेख हसीना कुछ दिनों तक भारत में रुकेंगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर