औरैया हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में शनिवार तड़के सड़क हादसे में कम से कम 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा