बाराबंकी सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2021

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बाराबंकी इलाके में रामसनेही घाट के ढाबे के पास खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक सवार 18 मजदूरों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

बाराबंकी में हुआ भीषण सड़क हादसा

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराने से उसमें सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। लखनऊ क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक एस. एन. साबत ने बुधवार को बताया कि पंजाब के लुधियाना से बिहार जा रही एक निजी ‘डबल डेकर’ बस 27-28 जुलाई की दरमियानी रात रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर कल्याणी नदी के पास ‘एक्सेल’ टूट जाने की वजह से सड़क के किनारे खड़ी थी। बस ठीक होने में देर लगने की बात बताए जाने पर यात्री बस से बाहर निकल आए थे और कुछ लोग बस के आगे सड़क पर लेटे भी हुए थे। तभी रात करीब 12 बजे पंजाब से बिहार जा रहा नागालैंड का एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हुए हैं।  

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी