महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख, मौर्य बोले- उन्होंने मुझे सदैव प्यार दिया

By अनुराग गुप्ता | Sep 20, 2021

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को अपने बाघंबरी गद्दी मठ में मृत मिले। मठ के भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी मौजूद हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक जताया। 

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार की मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा शोक संदेश 

महंत की हो चुकी थी मृत्युसमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रयागराज आईजी केपी सिंह ने बताया कि हमें आश्रम से फोन आया कि महाराज (महंत नरेंद्र गिरी) फंदे से लटक गए हैं। जब हम यहां आए तो देखा कि महाराज ज़मीन पर लेटे हुए थे। रस्सी पंखे में फंसी हुई थी। उनकी मृत्यु हो चुकी थी।उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ये सुसाइड का मामला लग रहा है। उनका (महंत नरेंद्र गिरी) सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैं बहुत से कारणों से दुखी था इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi