इटली की प्रधानमंत्री को PM मोदी ने गिफ्ट किया पटोला, मुलाकात के बाद ट्वीट कर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2022

गिफ्ट देने का चलन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बेहद ही पुराना है। हिंदी सिनेमा में उनके बारे में "तोहफा तो बस नाम है दिल के मेरा पगम है..." जैसे गीत लिखे गए हैं। एक छोटा सा तोहफा अपनापन बनाए रखने और रिश्तों में गर्माहट लाने के लिए कितना मुफीद है इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली द्वीप में जी-20 शिखर सम्मेलन में इनकी अहमियत को समझा। पीएम ने इस मंच पर मौजूद विश्व के नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक कलाकृतियों से युक्त तोहफे दिए।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का मेगा प्लान, 89 क्षेत्रों में शुक्रवार को नड्डा-योगी सहित कई नेता करेंगे प्रचार

इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी के साथ यह बैठक हमारे द्विपक्षीय संबंधों की अभी तक अव्यक्त विकास क्षमता की हमारी आम इच्छा की पुष्टि करती है। इटली आने वाली आम चुनौतियों के आलोक में भी जी20 की आगामी भारतीय अध्यक्षता में अपना सहयोग सुनिश्चित करेगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर