By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019
पटियाला। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी को राज्य के लोगों से वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस लोकसभा चुनाव में पंजाब में पहली बार शुक्रवार को होशियारपुर में रैली करेंगे। अमरिन्दर सिंह ने एक रैली में कहा कि मोदी को पंजाब में वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, जिसके लिये उन्होंने कुछ भी नहीं किया है और जिसके लोगों को वह उन्हीं के हाल पर छोड़ गए थे।
इसे भी पढ़ें: केन्द्र ने MSP मूल्य कटौती वापस नहीं ली तो पंजाब सरकार करेगी भरपाई: अमरिंदर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने के बाद बीते दो साल और दो महीने में राज्य और इसके लोगों के लिये कुछ नहीं किया। अमरिन्दर ने कहा कि राज्य की पिछली भाजपा-शिअद सरकार द्वारा भारी कर्ज छोड़े जाने के बावजूद उनकी सरकार को उसी के हाल पर छोड़ दिया गया।