खाली हाथ अमेरिका नहीं गए हैं PM Modi, अपने दोस्त Joe Biden के लिए लेकर गए हैं ये खास तोहफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को चांदी से बने हस्तनिर्मित प्राचीन रेलगाड़ी का मॉडल उपहार में दिया। यह महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार की गई एक दुर्लभ और असाधारण कलाकृति है, जो भारतीय धातु शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाती है।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को ‘पापियर माशे’ (कागज की लुगदी) डिब्बे में रखी पश्मीना शॉल भेंट कीं। पश्मीना शॉल जम्मू-कश्मीर की हस्तकला की समृद्ध और बेहतरीन विरासत का नमूना है। उन्होंने बताया कि समकालीन डिजाइनर आधुनिक कला, अधिक गाढ़े रंगों, नए-नए पैटर्न और ‘फ्यूजन’ (दो या अधिक कलाओं के मेल) शैलियों के साथ पश्मीना कारीगरी में प्रयोग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होता है कि पश्मीना की विरासत प्रासंगिक बनी रहे और यह विभिन्न पीढ़ियों और संस्कृतियों के दिलों को लुभाती रहे। पश्मीना शॉल पारंपरिक रूप से जम्मू-कश्मीर से ‘पापियर माशे’ डिब्बे में पैक करके दी जाती हैं। ये डिब्बे अपनी मनमोहक सुंदरता और शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। ये कागज की लुगदी, गोंद और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग करके हाथ से बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रत्येक डिब्बा कला का एक अनूठा नमूना है, जो कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। अधिकारियों ने कहा कि ये डिब्बे न केवल उपयोगी हैं, बल्कि सजावट में भी काम आते हैं।

प्रमुख खबरें

IndiGo Ventures करेगा Sarvam में निवेश, विमानन संचालन में होगा सुधार

ACME Solar को SECI से मिला 300 मेगावाट का ठेका, 6 रुपये यूनिट होगी बिजली दर

Chelsea Transfer Hunt: Enzo Fernandez के विकल्प की तलाश, Monaco के Lamine Camara पर टिकी नजरें

SEBI से चार कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी, बाजार में जल्द आएंगे नए इश्यू