अफगानिस्तान के हालात को लेकर PM मोदी ने की बैठक, भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए दिए निर्देश

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी(CCS) की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वृत्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजित डोभाल मौजूद रहे। सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में अफ़ग़ानिस्तान से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।

इसे भी पढ़ें: तालीबान के कब्जे के बाद मोदी सरकार के सामने हैं ये अहम मुद्दे

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार प्नधानमंत्री मोदी कहा, "भारत को न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि हमें उन सिख व हिंदू अल्पसंख्यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं और हमें अपने अफगान भाइयों और बहनों को भी हर संभव सहायता करनी चाहिए जो मदद के लिए भारत की ओर देख रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने उठाई मांग, बिहार विधानसभा की कार्यवाही साल में कम से कम 190 दिन चले

IBM ने US में Consulting पदों के लिए H-1B Visa और Green Card स्पॉन्सरशिप रोकी

Coimbatore POCSO Court ने 10 साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म में दो को दोषी माना

उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,000 रुपये हुआ, PG Doctors के लिए दो साल का सर्विस बॉन्ड लागू