Singapore की कंपनियों के CEOs से PM मोदी ने की मीटिंग, जानें क्या हुई बात?

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर में बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक की। आज सिंगापुर में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले शीर्ष कारोबारी नेताओं में ब्लैकस्टोन सिंगापुर, टेमासेक होल्डिंग्स, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कैपिटललैंड इन्वेस्टमेंट, एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर और सिंगापुर एयरवेज के सीईओ शामिल थे। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और भारत-सिंगापुर सहयोग को व्यापक और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा, डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के चौथी पीढ़ी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए देश की उल्लेखनीय प्रगति की बृहस्पतिवार को सराहना की तथा इसे दुनिया भर के विकासशील देशों के लिए एक आदर्श बताया। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने इस समृद्ध देश के प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। मेरी ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि 4जी (चौथी पीढ़ी के नेताओं) के नेतृत्व में सिंगापुर और भी तेजी से प्रगति करेगा। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा