आसियान सम्मेलन में बोले PM मोदी, कोरोना काल में आपसी संबंध हुए और मजबूत

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया के आमंत्रण पर 18वें दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण हम सभी को अनेक चुनौतियों से जूझना पड़ा। लेकिन ये चुनौतीपूर्ण समय भारत-आसियान मित्रता की कसौटी भी रहा है। कोविड के काल में हमारा आपसी सहयोग, आपसी संवेदना भविष्य में हमारे संबंधों को बल देते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान के बीच हज़ारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं। इनकी झलक हमारे साझा मूल्य, परंपराएं, भाषाएं, ग्रंथ, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान हर जगह दिखती हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का नाम सबसे असफल प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होगा : बघेल

गौरतलब है कि आसियान हमारी एक्ट ईस्ट नीति और भारत-प्रशांत के हमारे व्यापक दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है। 2022 में आसियान-भारत संबंधों के 30 वर्षों को इंगित करेगा। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अगस्त 2021 में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक और ईएएस विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया