By अभिनय आकाश | Nov 03, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पुणे मेट्रो रेल लाइन 3 का उद्घाटन किया, जो शिवाजीनगर को हिंजेवाड़ी से जोड़ती है। साथ ही, उन्होंने इस नेटवर्क के दूसरे चरण (फेज-II) के विस्तार कार्यों की आधारशिला भी रखी। यह कार्यक्रम बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे।