16th Combined Commanders Conference | PM मोदी ने कोलकाता में किया संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन, सेना के भविष्य पर मंथन

By रेनू तिवारी | Sep 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद कोलकाता पहुँचे। भारी संख्या में एकत्रित हुए भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में दो दिवसीय 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का भी उद्घाटन किया और आज बिहार में 36,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम पर आंशिक रोक लगाई, इसके खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई की तैयारी

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों प्रमुख भी भाग ले रहे हैं। यह द्विवार्षिक सम्मेलन सशस्त्र बलों का शीर्ष विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। इस वर्ष का सम्मेलन ऐसा 16वां सम्मेलन है जिसमें सुधारों, परिवर्तन, बदलाव और अभियानगत तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसका विषय है ‘सुधारों का वर्ष - भविष्य के लिए परिवर्तन’।

इसे भी पढ़ें: India-Russia Relations | अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! रूस बोला- भारत के साथ दोस्ती तोड़ना नामुमकिन

रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘सम्मेलन का ध्यान संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही बहु-क्षेत्रीय अभियानगत तैयारियों के उच्च स्तर को बनाए रखना भी इसमें शामिल है।’’ पिछले पांच महीनों में मोदी का यह चौथा और एक महीने के भीतर दूसरा बंगाल दौरा है। प्रधानमंत्री असम से रविवार शाम कोलकाता पहुंचे और दोपहर बाद बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। वह राजभवन से सुबह करीब साढ़े नौ बजे विजय दुर्ग पहुंचे। उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया था। आखिरी संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2023 में भोपाल में हुआ था।

प्रमुख खबरें

9/11 Attacks: Khalid Sheikh Mohammed के खिलाफ मुकदमा 5 जून 2028 से शुरू होगा

Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

Toxic Movie Review | यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन ड्रामा नहीं, रिश्तों और जज्बातों की भी है दास्तान!

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक