ऋषिकेश AIIMS से पीएम मोदी ने 35 PSA प्लांट का किया उद्घाटन, जनता को किया संबोधित

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2021

उत्तराखंड।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे जहां वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित देश भर में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया। एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 35 राज्यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 ‘प्रेशर स्विंग अब्जॉर्प्शन’ (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

उन्होंने आगे कहा, आज के ही दिन 20 साल पहले मुझे जनता की सेवा का एक नया दायित्व मिला था। लोगों के बीच रहकर, लोगों की सेवा करने की मेरी यात्रा तो कई दशक पहले से चल रही थी, लेकिन आज से 20 वर्ष पूर्व, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नई जिम्मेदारी मिली थी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला! स्कूल में घुसकर आतंकवादियों ने की फायरिंग, प्रिंसिपल सहित दो की मौत 

 पीएम मोदी ने आगे कहा आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरु हो रहा है। आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री, हिमालय पुत्री हैं। और आज के दिन मेरा यहां होना, यहां आकर इस मिट्टी को प्रणाम करना, हिमालय की इस धरती को प्रणाम करना, इससे बड़ा जीवन में कौन सा धन्य भाव हो सकता है।

 कार्यक्रम में देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- देश में 92 करोड़ से अधिक COVID वैक्सीन की खुराक दी गई। जबकि उत्तराखंड में 95% आबादी ने पहली खुराक से टीकाकरण किया। आने वाले दिनों में, हम 1,200 करोड़ वैक्सीन खुराक देने और इतिहास रचने का लक्ष्य बना रहे हैं।

 

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता