प्रधानमंत्री मोदी ने टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ कॉन्फ्रेंसिंग से की बातचीत

By आरती पांडेय | Jun 24, 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार की सुबह 11 बजे टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी लकड़ी के खिलौनों का एक बड़ा हब है, इस वजह से वाराणसी के भी प्रतिभागियों को इस दौरान पीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने का मौका मिला। पूर्व में भी पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के खिलौना कारोबारियों और कारीगरों से बातचीत कर उनका खिलौना क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए हौसला बढ़ा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र को कमजोर कर रही है नेताओं की अवसरवाद की राजनीति

कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण, इस ग्रैंड फिनाले में ऐसी टीमें होंगी, जो डिजिटल रूप में अभिनव खिलौनों के विचार (टॉय आइडिया) प्रस्तुत करेंगी, जबकि नॉन-डिजिटल टॉय अवधारणा (कॉन्सेप्ट) के लिए एक अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारत के घरेलू बाजार के साथ - साथ वैश्विक खिलौना बाजार हमारे विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। टॉयकैथॉन-2021 का उद्देश्य भारत में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है, ताकि इसे खिलौना बाजार के बड़े हिस्से की भागीदारी का लाभ मिल सके। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक