फरवरी में होगा पीएम मोदी का इंटरनेशनल पॉडकास्ट, जानिए किससे करेंगे बात

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

आजकल के युवाओं के लिए पॉडकास्टिंग एक नई और रोमांचक दुनिया के कपाट खोलती है। पॉडकास्टिंग का बढ़ता क्रेज युवाओं को आकर्षित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ द्वारा होस्ट किए गए  'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' पॉडकास्ट डेब्यू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद शैली में हमेशा प्रयोग के हिमायती रहे हैं। 2014 के चुनाव में पीएम पद का चेहरा बनाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल किया था। अब पॉडकास्ट के जरिए पीएम मोदी ने एक नए प्रयोग किया। ये काफी हिट भी रहा। अब पीएम मोदी का एक और खास पॉडकास्ट इंटरव्यू आने वाला है। अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन इसके लिए खास तौर पर भारत आने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jitan Ram Manjhi ने केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ने की धमकी दी, विवाद हुआ तो पलटी मारते हुए बोले- मोदी का साथ कभी नहीं छोड़ूंगा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा पॉडकास्ट होगा। पहला पॉडकास्ट उन्होंने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ किया। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपने निजी जीवन से लेकर राजनीति और भारत के भविष्य को लेकर खुलकर बात की थी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे