PM Modi दोस्त है लेकिन...भारत का नाम लेकर ट्रंप ने अब क्या फैसला ले लिया?

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2025

राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के फैसले लेने का सिलसिला शुरू हो गया। ट्रंप एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। जिसका पूरी दुनिया पर बराबर असर पड़ रहा है। ट्रंप ने सत्ता में आने से पहले ही कहा था कि वो यूएस एड को रोक देंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऐसा किया भी और जब बात दुनियाभर के देशों तक पहुंचने वाले फंडिंग को लेकर आई तो ट्रंप ने इसका खुला विरोध किया। भारत को लेकर एक सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने जो कहा वो आप भी जानें। ट्रंप ने कहा कि हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं?  मैं भारत औरउनके  प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन हम भारत को मतदान बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? 19 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे हिसाब से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है। उसकी अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए उसे 21 मिलियन डॉलर की क्या जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: 900 किलो के 1800 बम पहुंचे इजरायल, हमास की दस्तक से कैसे हिला भारत?

सरकारी कार्यदक्षता विभाग ने बताया कि इन सभी मदों को रद्द कर दिया गया है। इस सूची में बांग्लादेश में राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने के लिए 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का आवंटन, साथ ही नेपाल में राजकोषीय संघवाद के लिए दो करोड़ अमेरिकी डॉलर और वहां जैव विविधता संरक्षण के लिए 1.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का आवंटन भी शामिल है, जिन्हें रद्द कर दिया गया है। अपने स्वामित्व वाले निजी रिजॉर्ट ‘मार-ए-लागो’ में मंगलवार को कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता हम क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत पैसा आता है। हमारे संदर्भ में भारत दुनिया में सबसे अधिक कर लगाने वाले देशों में से एक है। उनके शुल्क बहुत अधिक हैं। उन्होंने कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें संघीय सरकार द्वारा करदाताओं के पैसे की फिजूलखर्ची के बारे में आमूल-चूल पारदर्शिता की आवश्यकता वाले ज्ञापन शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा