PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी से किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे PM Modi, ग्रैंड-वेलकम के लिए काशी तैयार

By अंकित सिंह | Jun 17, 2024

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने, किसानों से बातचीत करने और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गंगा आरती में भाग लेने के लिए तैयार हैं। शाम चार बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा साढ़े चार घंटे तक चलेगा। प्रधानमंत्री सबसे पहले सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए 'किसान सम्मेलन' में शामिल होंगे, इस योजना से काशी के 2,76,665 किसानों को लाभ मिलेगा। कथित तौर पर किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 2004 में BJP के साथ राजनीति शुरु करने वाले Rijiju संभालेंगे संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मंत्रालय

पीएम-किसान के तहत अब तक 11 करोड़ से ज्यादा पात्र किसान परिवारों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ मिल चुका है। शाम करीब 7 बजे प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। वह रात करीब 8 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे। एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, उन्हें प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए एक प्रोटोकॉल मिला है, जिसमें महादेव की पूजा के लिए 20-25 मिनट की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा, “यह सुखद आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री की आखिरी बार धाम की यात्रा गंगा सप्तमी के दिन हुई थी। इस वर्ष भी मां गंगा का त्रिदिवसीय उत्सव आज से शुरू हो रहा है और प्रधानमंत्री उसी अवधि में आ रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप