PM Modi केवल कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, देश के समक्ष मुद्दों पर बात नहीं कर रहे: Sharad Pawar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

जलगांव। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में देश के समक्ष मुद्दों पर बात करने के बजाय विपक्षी दल कांग्रेस को कोसने में लगे हैं। पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि पिछले प्रधानमंत्रियों के प्रचार अभियानों से देश के भविष्य के लिए उनके दृष्टिकोण का पता चलता था।

उन्होंने कहा कि जलगांव की पहचान गांधी-नेहरू की विचारधारा से है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कुछ चीजें बदल गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जलगांव और रावेर लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति राज्य में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के लिए अनुकूल है। विपक्षी गठबंधन एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र