'अडानी मुद्दे से डरे हुए हैं PM Modi', राहुल गांधी बोले- संसद में बोलने दिया जाएगा या नहीं ये लोकतंत्र की परीक्षा है

By अंकित सिंह | Mar 16, 2023

लंदन में लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भारत में जबरदस्त बवाल जारी है। संसद में भी इस पर जबरदस्त तरीके से भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इन सब के बीच आज राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि सरकार के 4 मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए हैं। आरोप के बाद मुझे बोलने का हक है। मैंने आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है और उनसे बोलने का वक्त मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे बोलने दिया जाएगा। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी मुद्दे को लेकर डरे हुए हैं। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठाया जा रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि वह संसद में मुझे बोलने नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें: Parliament पहुंचे राहुल गांधी, लोकतंत्र वाले बयान पर कहा, मैंने भारत के विरोध में कुछ नहीं बोला

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझपर संसद में आरोप लगे हैं। इसपर जवाब देना मेरी जिम्मेदरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे बोलने दिया जाएगा या नहीं ये लोकतंत्र की परीक्षा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार और पीएम अडानी मामले से डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने यह 'तमाशा' तैयार किया है। मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा. मुख्य सवाल यह है कि मोदीजी और अडानीजी के बीच क्या संबंध है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। देश राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। सारे सांसद उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। विदेशी धरती पर इस तरह की बात बोलने के लिए उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए।

प्रमुख खबरें

क्या मटका किंग विजय वर्मा Met Gala 2026 में थे? तस्वीरों के पीछे का मज़ेदार सच और ट्विस्ट

Liquor Policy Case: Kejriwal के सत्याग्रह पर कोर्ट का दांव, अब Amicus Curiae रखेंगे पक्ष

जाने-अनजाने में BJP ने ममता बनर्जी की मदद कैसे कर दी? हार से तय होगा 2029 का Game Plan, अभिषेक को मिलेगी बंगाल की कमान!

क्या Congress अब चुनिंदा वोट बैंक की Party? Assam के नतीजों ने खड़े किए गंभीर सवाल