Parliament पहुंचे राहुल गांधी, लोकतंत्र वाले बयान पर कहा, मैंने भारत के विरोध में कुछ नहीं बोला

rahul gandhi reached parliament
ANI
अंकित सिंह । Mar 16 2023 12:59PM

कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि लंदन सेमिनार में मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा। उनका इशारा केंद्र सरकार की ओर था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र पर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। संसद में भी इसको लेकर हंगामा जारी है। भाजपा उनसे लगातार माफी की मांग कर रही है। इन सब के बीच राहुल गांधी विदेश से लौटने के बाद आज संसद पहुंचे। लंदन के इस भाषण पर उनसे सवाल पूछा गया। पहले तो उन्होंने चुप्पी साधी। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि लंदन सेमिनार में मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा। उनका इशारा केंद्र सरकार की ओर था। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के बयान पर घमासान जारी, अनुराग ठाकुर बोले- दुनिया ने भारत के नेतृत्व को माना लेकिन कांग्रेस ये मानने को तैयार नहीं

राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा किया। शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, भाजपा का राहुल पर हमला जारी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर से देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से आगे बढ़ रहा है तभी भारत 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना। दुनिया ने भारत के नेतृत्व को माना है लेकिन कांग्रेस शायद ये मानने को तैयार नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi पर बरसे Kiren Rijiju, कहा- देश को कोई गाली देगा तो उसे माफ नहीं करेंगे

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप कम से कम संसद का अपमान न करें। देश के बारे में ऐसे विचार रखना दुर्भाग्य है। जब इंदिरा जी विदेश आई थीं तो उन्होंने देश के बारे में कुछ नहीं कहा था आप उनसे ही कुछ सीख लीजिए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस मुद्दे पर वित्त मंत्री ने बात की है उन्हीं मुद्दों को लेकर कुछ विषय उठाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सदन का जो घोर अपमान किया है उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़