PM Modi Jharkhand Visit: 83300 करोड़ की योजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री बोले- आदिवासियों के विकास से ही देश मजबूत होगा

By अभिनय आकाश | Oct 02, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 83,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था।आज पूज्य बापू की जन्म जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो। मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था। और अब कुछ ही दिनों के भीतर आज झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिलकर खिल उठे क्रिस गेल, यूनिवर्स बॉस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह बताना चाहिए कि राज्य की बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की राशि क्यों नहीं जारी की जा रही है। जयराम रमेश ने पोस्ट करते हुए पूछा कि आज जब प्रधानमंत्री झारखंड में हैं तब उन्हें इन सवालों के जवाब ज़रूर देने चाहिए। वह झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ क्यों नहीं जारी कर रहे हैं? प्रधानमंत्री झारखंड के 8 लाख लोगों को घर देने के अपने वादे को पूरा क्यों नहीं कर रहे हैं? वे इंजीनियरिंग कॉलेज कहां हैं जिनका प्रधानमंत्री ने 2014 में वादा किया था?

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

Divya Choudhary: कैदियों से घरेलू काम कराने की आरोपी निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Kargil War छिड़ी तो खुद को रोक नहीं पाये थे Nana Patekar, सीधे रक्षा मंत्री से इजाजत लेकर युद्ध क्षेत्र में उतर गये थे

Sensex 264 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty भी 22,507 के स्तर पर फिसला