Chhattisgarh के बिलासपुर में PM Modi ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

By एकता | Mar 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जनसभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंदिर हसौद के रास्ते अभनपुर-रायपुर खंड पर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar ने अमित शाह के सामने एनडीए छोड़ने के अपने फैसले पर फिर खेद जताया

पीएम ने कहा, 'आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी अपनी गारंटियां पूरी कर रही है। छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है। धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है। बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गई है। इसे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं।'

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है। इस ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है।'

इसे भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Visit: गोपालगंज रैली में अमित शाह ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा

पीएम ने कहा, 'छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है।'

पीएम ने बताया कि वह आदिवासी समाज के विकास के लिए भी विशेष अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने आपके लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान शुरु किया है। आदिवासियों में भी अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियां होती हैं। पहली बार हमारी सरकार ने ऐसे अति पिछड़े आदिवासियों के लिए पीएम जनमन योजना बनाई है।'

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित