Ganga Expressway | प्रधानमंत्री मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, कहा- उत्तर प्रदेश में बन रहा है एक्सप्रेसवे का जाल

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2021

पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 36,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करते हुए लोगों को इसकी बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा मैं मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में सभी को बधाई देता हूं। करीब 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेस वे इस क्षेत्र में नए उद्योग लाएगा।

इसे भी पढ़ें: गलत खाते में हो गया है पैसा ट्रांसफर, जानिए किस तरह मिल सकते हैं वो पैसे वापस 

पीएम नरेंद्र मोदी कहा ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं। वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं। पहला वरदान- लोगों के समय की बचत। दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढ़ोतरी, सुविधा में बढ़ोतरी। तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग। चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि। पांचवा वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक