PM मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरूआत करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थियों को सिकल सेल आनुवंशिक स्थिति कार्ड भी वितरित करेंगे। इसमें कहा गया है कि मिशन का उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Ordinance: दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार

रानी दुर्गावती 16वीं शताब्दी के मध्य में गोंडवाना की शासक थीं। उन्हें एक बहादुर, निडर और साहसी योद्धा के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी। महज चार दिन के अंतराल में प्रधानमंत्री का एमपी का यह दूसरा दौरा है। एक अधिकारी ने कहा कि मोदी को 27 जून को भोपाल दौरे के बाद शहडोल जिले में रहना था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। शर्मा ने कहा कि शहडोल जिले में मोदी के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जिले के पकरिया गांव का दौरा करेंगे और आदिवासी नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, पेसा (अनुसूचित क्षेत्रों के लिए पंचायत विस्तार अधिनियम) समितियों के नेताओं और ग्राम-स्तरीय फुटबॉल क्लब के कप्तानों से बातचीत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- अब लड़ने की ताकत नहीं, England Team को लगा बड़ा झटका

Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

Hockey Pro League में भारत का इंग्लैंड से बदला, Shootout में 3-2 से जीता रोमांचक मुकाबला