तीन देशों की यात्रा के बाद स्वेदश के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

पेरिस।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को स्वेदश रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी, साथ ही उन्होंने यहां से रवाना होने के लिए विमान में सवार होने से ठीक पहले हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए मोदी की एक तस्वीर भी साझा की। प्रवक्ता ने ट्वीट किया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की तीन दिन की यात्रा बेहद सार्थक रही। इस यात्रा से व्यापार एवं निवेश संबंध आगे बढ़े, नयी हरित साझेदारियां बनीं, नवोन्मेष तथा कौशल विकास के लिए सहयोग को बढ़ावा मिला साथ ही यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग को और प्रगाढ़ करने का मौका मिला।’’ इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि उनकी फ्रांस की यात्रा ‘‘बेहद सार्थक’’ रही।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police