'PM Modi का लिफाफा खाली', Rajasthan में बोली प्रियंका- सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है भाजपा सरकार

By अंकित सिंह | Oct 25, 2023

राजस्थान में चुनावी प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझुनू में पार्टी का प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि मोदी जी की, भाजपा की सरकार में आप (जनता) की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज की सरकार (केंद्र सरकार) केवल दो व्यवसायियों को बढ़ावा दे रही है। हवाई अड्डे, बंदरगाह और सार्वजनिक उपक्रम उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कोई रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Assembly Election 2023: खड़गे का दावा, पांचों राज्यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार, मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। उन्होंने कहा कि झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। झुंझुनू का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि समाज सेवा में हमने कीर्तिमान स्थापित किए हैं, पूरे भारत में कहीं भी 25 लाख रुपए का बीमा नहीं है... राजस्थान में 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिलती है, जिनमें विधवाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग शामिल हैं।..... राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार विषयों पर थी- महंगाई, बेरोजगारी, समाज में समरसता और अमीर-गरीब के बीच जो खाई बढ़ती जा रही है वो नहीं बढ़नी चाहिए। मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी सरकार का बजट इन चार विषयों पर आया है। 

प्रमुख खबरें

ODI इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज दर्ज, Sri Lanka ने England के खिलाफ हासिल की जीत

भारत और Poland के बीच तकनीक और AI में बने Joint Venture: डोनाल्ड टस्क

2,000 करोड़ रुपये के बजट वाली Ramayana को लागत निकालने के लिए चाहिए 5,000 करोड़ रुपये: जानिए बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित

यूपी में अखिलेश यादव और सपा नेताओं के खिलाफ विवादित Hoardings पर बवाल