Assembly Election 2023: खड़गे का दावा, पांचों राज्यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार, मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर

Kharge
Ani
अंकित सिंह । Oct 25 2023 12:20PM

खड़गे ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। हमें विश्वास है कि हम सभी राज्यों में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दादा किया कि भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर है। खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें अपना काम ठीक से कर रही हैं और वहां के लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि नवंबर में पांच राज्यों - तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम - में एक या दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में कांग्रेस लगातार अपनी ताकत लगा रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता Sushilkumar Shinde ने राजनीति से लिया संन्यास, जानें इस कदम के पीछे क्या है वजह?


खड़गे ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। हमें विश्वास है कि हम सभी राज्यों में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लोग शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ हो रहे हैं। कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, "जो भी वादे किए गए, भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। चाहे वह बेरोजगारी हो, किसानों की आय दोगुनी करना हो या निवेश हो।"

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी करोड़ी मीणा ने पुलिस पर कांग्रेस विधायक के लिए काम करने का आरोप लगाया


खड़गे अपने गृह जिले कलबुर्गी, कर्नाटक के दौरे पर हैं। वहां से उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्नाटक की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, ''(कर्नाटक को) कोई केंद्रीय परियोजना नहीं दी जा रही है।'' मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 41.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी को 41.6 फीसदी वोट शेयर के साथ 109 सीटें मिली। मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़