प्रकाश पर्व को लेकर पीएम मोदी ने की बैठक, कहा- नई पीढ़ी को भी गुरु तेग बहादुर जी को समझना जरूरी

By अंकित सिंह | Apr 08, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व मनाने के लिए उच्च स्तरीय समिति के बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रिय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप पुरी जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि बीती चार शताब्दियों में भारत का कोई भी कालखंड, कोई भी दौर ऐसा नहीं रहा जिसकी कल्पना हम गुरु तेगबहादुर जी के प्रभाव के बिना कर सकते हों! नवम गुरु के तौर पर हम सभी उनसे प्रेरणा पाते हैं। मोदी ने कहा कि पूरे देश में 400वें प्रकाश पर्व पर साल भर आयोजन होने चाहिए और हमें विश्व में भी अधिकतम लोगों तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। सिख परंपरा से जुड़े तीर्थ स्थान और श्रद्धा स्थल इन गतिविधियों को और ऊर्जा देंगे। इस पूरे आयोजन में हमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षा के साथ ही समूची गुरु परंपरा को भी विश्व तक लेकर जाना चाहिए। पूरा विश्व अगर जीवन की सार्थकता को समझना चाहे तो गुरुओं के जीवन को देखकर आसानी से समझ भी सकता है। उनके जीवन में त्याग भी था, तितिक्षा भी थी। उनके जीवन में ज्ञान भी प्रकाश भी था, आध्यात्मिक ऊंचाई भी थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश