भेंट की कृपाण, नजर आए डाले हाथों में हाथ, सिख समुदाय के लोगों से PM मोदी का मिलना किस बात का इशारा?

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2022

पंजाब में परसों चुनाव है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लोगों से कई मुद्दों पर बात की और उनकी राय भी ली। प्राप्त  जानकारी के अनुसार बातचीत बहुत ही अच्छी तरह से चली है। सिख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे अपने मन की बात की, जबकि पीएम मोदी ने भी उनसे जाना की आखिरकार उनकी समस्याएं क्या हैं? पीएम मोदी ने खुद ही ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज सुबह संत समाज और सिख समुदाय के लोगों से मेरी मुलाकात हुई। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने सिख संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज की सेवा करने में सबसे आगे रहते हैं।

पीएम मोदी से सिख समुदाय के डेलीगेशन की मुलाकात से पहले कई पीएम संग इनका संवाद होता रहा है और मिलने के लिए समय भी मांगा जाता रहा है। पंजाब में चुनाव होने हैं और उससे ठीक पहले ये मुलाकात हुई है। जाहिर तौर पर चुनाव के मसले हो या पंजाब की बेहतरी के मसले, धार्मिक तौर पर सिख समुदाय के नेताओं की क्या मांगे हैं? उनके लिए क्या किया जाना चाहिए। इन सारे मसलों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ इनकी मुलाकात रही है। तकरीबन डेढ़ घंटे तक ये मुलाकात चली है। प्रधानमंत्री मोदी के अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और सिख समुदाय के प्रमुख लोगों ने इस मीटिंग के दौरान कृपाण भी भेंट की।

हाथ पकड़े साथ चलते दिखाई दिए

पीएम मोदी ने सिख समाज और संत समाज के साथ मीटिंग के बाद समुदाय के कुछ लोगों का हाथ पकड़े साथ चलते दिखाई दिए। इससे पहले लगातार देखा गया है कि जब पीएम मोदी पंजाब का दौरा कर रहे थे। उन्होंने वहां पर सिख समुदाय के लोगों से बातचीत की थी। उनकी भावनाओं की भी उन्होंने कद्र की। इसके साथ ही जिक्र भी किया था कि किस तरह से उनकी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की मांग को पूरा किया। काबुल में सिख समुदाय केलोग फंसे हुए थे। अपील की गई थी प्रधानमंत्री ने वहां पर वो काम करके दिखाया और उन्हें वहां से सुरक्षित लेकर आए। करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र किया जाए। चाहे तो साहेबजादों के नाम पर शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। कई ऐसी मांगें हैं जो प्रधानमंत्री ने लगातार पूरी की है। 

प्रमुख खबरें

450 घातक रॉकेट लॉन्चर से सेना मचाएगी तबाही, LAC पर मचेगा हाहाकार

चुपचाप क्या प्लान बना रहा था बलोचिस्तान, पूरा भारत हैरान!

Pakistan में अजब फैसला! Army Chief आसिम मुनीर अब देश की Population पर भी लगाएंगे लगाम

इधर-उधर नहीं सीधा इजरायल में धमाका, जनाजे के बाद ईरान ने बनाया सबसे खतरनाक प्लान!