PM Modi ने मिस्र में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

काहिरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र में प्रसिद्ध विचारक एवं पेट्रोलियम रणनीतिकार तारेक हेग्गी सहित प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की और वैश्विक भू-राजनीति, ऊर्जा सुरक्षा, कट्टरवाद तथा विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के साथ घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र में हैं। यह 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ प्रसिद्ध विचारक तारेक हेग्गी के साथ बातचीत करके अच्छा लगा। उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर अपने व्यावहारिक विचार साझा किए। मैं विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित मुद्दों पर उनके समृद्ध ज्ञान की प्रशंसा करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: सबरीना सिद्दीकी के बारे में जानें कौन हैं वो पत्रकार, जो अल्पसंख्यकों पर PM Modi से कर बैठी सवाल

विदेश मंत्रालय के अनुसार हसन अल्लाम पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में काम करने वाली मिस्र की प्रमुख कंपनी है। अल्लाम ने कहा कि मोदी के साथ बैठक शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक रही, जिसमें काफी कुछ जानने को मिला। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी एक अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। बुद्धिमान, विनम्र, महान दूरदर्शी। मुझे उनके साथ मुलाकात ज्ञानवर्धक, शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक लगी।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र की दो प्रमुख युवा योग प्रशिक्षकों रीम जाबक और नाडा एडेल के साथ भी बातचीत की। उन्होंने योग को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और उन्हें भारत आने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ नाडा एडेल और रीमा जाबक मिस्र में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए सराहनीय काम कर रही हैं। उनके साथ काहिरा में मुलाकात बेेहतरीन रही।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल