PM Modi Roadshow in Varanasi: काशी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, योगी भी साथ में मौजूद, लोगों की भारी भीड़

By अंकित सिंह | May 13, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मौजूदा सांसद और वाराणसी से उम्मीदवार ने अपने रोड शो की पूर्व संध्या पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह तब हुआ पीएम मोदी मंगलवार को चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लंका चौक से अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ें: Amit Shah on Stock Market: शेयर बाजार 4 जून को छूएगा नई ऊंचाइयां, Amit Shah ने किया दावा

पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी 14 मई को तीसरी बार वाराणसी से नामांकन करेंगे। यहां से उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, बस देखना यह होगा कि जीत का अंतर कितना बड़ा होता है। वाराणसी लोकसभा चुनाव की खास बात जहां प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदवारी है तो चर्चा इस बात की भी है कि पूरे देश में घूम-घूम कर मोदी को गाली देने वाले नेताओं की फौज में क्या कोई ऐसा नेता मौजूद नहीं हैं जो वाराणसी में आकर मोदी को चुनौती दे सके। 

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi 14 मई को करेंगे नामांकन, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहुर्त निकालने वाले शास्त्री बनेंगे प्रस्तावक

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावकों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें सर्व प्रमुख नाम गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का है। आचार्य गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहुर्त निकाला था। प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी भी थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके अलावा दूसरा प्रस्तावक माझी समाज से तो एक पद्म अलंकृत विभूति को भी शामिल किया गया है। इसमें पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य के नाम की चर्चा है। इसके अलावा प्रस्तावकों में एक महिला भी होंगी। इस दृष्टि से पद्मश्री डा. सोमा घोष का नाम भी सूची में माना जा रहा है। वैसे पूर्व कुलपति और पद्मश्री डा. सरोज चूड़ामणि गोपाल का नाम भी प्रमुखता में है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार