BJP के नए पदाधिकारियों से मिले PM Modi, जीत का दिया मंत्र, Youth पर रहेगा फोकस

By अंकित सिंह | Aug 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नए नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी ने अपनी संगठनात्मक रणनीति और आगामी चुनावों पर चर्चा करने के लिए बैठकों का एक सिलसिला शुरू किया है। इससे पहले दिन में, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनसे युवा संवाद यानी युवाओं के साथ लगातार बातचीत को प्राथमिकता देने को कहा।

भाजपा ने घोषणा की कि वह ‘वंदे मातरम्’ की महत्ता को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक की अध्यक्षता की तथा बाद में ‘एक्स’ पर प्रस्ताव साझा किया। भाजपा का प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को अपने 1937 के प्रस्ताव को मानने का फैसला किया। इसके तहत अब पार्टी के सभी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के सिर्फ दो ही अंतरे गाये जायेंगे। नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज, 22 अगस्त 2026 को, ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत को संजोकर रखने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।

इसे भी पढ़ें: Champai Soren ने Jharkhand में भर्ती परीक्षा विवाद पर CBI जांच की मांग उठाई

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस कार्य समिति के 19 अगस्त, 2026 के उस फैसले की ‘कड़ी निंदा और स्पष्ट तौर पर विरोध’ करती है, जिसमें 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ शुरुआती दो अंतरे को गाने तक सीमित कर दिया गया है। नवीन ने कहा कि भाजपा राष्ट्र गीत को ‘सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण या संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति’ का शिकार बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सहूलियत या तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और विरासत से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ नवीन ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का कोई प्रस्ताव देश की संवैधानिक संस्थाओं या कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 1937 का कोई ‘राजनीतिक समझौता’ 1950 के संवैधानिक प्रावधानों और 2026 में संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं हो सकता। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Himachal Assembly हंगामे के बाद सोमवार तक स्थगित, राष्ट्रगान पर सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़े

Devendra Fadnavis ने शुरू किया Campus Connect, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

Sanjay Raut का दावा, Rahul Gandhi से घबराई BJP ने पुणे कार्यक्रम पर 30 शर्तें लगाईं

Raipur में कपड़े उतारते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत, टिकरापारा की घटना