मुजफ्फरपुर में PM मोदी की दूसरी रैली, तेजस्वी यादव को बताया 'जंगलराज का युवराज'

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2020

बिहार विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर का मतदान जारी है और वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की पहली रैली दरभंगा में हुई वहीं दूसरी रैली बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर के पचरूखी चीनी मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये समय हवा-हवाई बातें करने वालों को नहीं, बल्कि जिनके पास अनुभव है, जो बिहार को एक गहरे अंधेरे से निकालकर यहां लाए हैं, उन्हें दोबारा चुनने का है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा।  जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

कहां गायब हो गए 10 अमेरिकी वैज्ञानिक, क्या बोला ट्रंप प्रशासन?

Chess: Vaishali Rameshbabu ने रचा इतिहास, Candidates टूर्नामेंट जीतकर World Champion की चैलेंजर बनीं।

Signature Global-Lamborghini डील: Gurugram में 4000 करोड़ के रेवेन्यू वाला Luxury प्रोजेक्ट लॉन्च

Delimitation पर Amit Shah की South को गारंटी- एक भी सीट कम नहीं होगी, बढ़ेगा प्रतिनिधित्व