PM Modi ने Alluri Sitarama Raju के नाम किया Bhogapuram Airport, कहा- परिवारवाद की परंपरा खत्म

By अंकित सिंह | Aug 01, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोगपुरम में एक जनसभा में 17,900 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास और 'स्वर्ण आंध्र' के विज़न के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि यहां लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है, उनका उद्घाटन किया गया है और उनकी आधारशिला रखी गई है। ये विकास कार्य उस तेज़ रफ़्तार का प्रतीक हैं जिससे आंध्र प्रदेश आज तरक्की कर रहा है।

मोदी ने कहा कि पहले एयरपोर्ट्स के नाम अक्सर एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे। हमने इस परंपरा को बदला। हमने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि और पंजाब के एयरपोर्ट का नाम संत रविदास के नाम पर रखा। केंद्र की NDA सरकार ने तय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बारह वर्षों में सिर्फ़ एयरपोर्ट्स की संख्या ही नहीं बढ़ी है। हमारी 'उड़ान' (UDAN) योजना की वजह से, गरीब परिवारों के लोगों को भी हवाई यात्रा करने का मौका मिल रहा है... हाल ही में सरकार ने उड़ान योजना का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसके लिए 29 हज़ार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट्स ऑपरेशनल थे, आज ये संख्या 166 हैं। एक समय था, जब हवाई उड़ाने सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित थी, एनडीए सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से आ-जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश ब्लू इकॉनमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विजन है कि ये पूरा क्षेत्र तटीय आर्थिक गलियारा के रूप में विकसित हो। इसी लक्ष्य के साथ, विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक... हमारे पुराने बंदरगाहों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए बंदरगाह भी बना रहे हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में कृषि क्रांति से बदलेगा भविष्य, CM Omar Abdullah ने IIMBue में दिया आर्थिक उन्नति का मंत्र

PM Modi के वीडियो पर OP Rajbhar का बड़ा बयान: भटक गए छात्रों को मुख्यधारा में लाना Government की जिम्मेदारी

Taipei Open: तन्वी शर्मा का आक्रामक खेल, मात्र 33 मिनट में दर्ज की जीत, अब Thuy Linh Nguyen से होगी खिताबी भिड़ंत

यहाँ Airbus भी नहीं उतर पाएगा कहने वालों को जवाब, Ram Mohan Naidu बोले- अब North Andhra करेगा दुनिया का स्वागत