डिजिटल इंडिया के 6 वर्ष पूरे, PM मोदी बोले- यह 21वीं सदी में सशक्त होते भारत का जयघोष है

By अंकित सिंह | Jul 01, 2021

डिजिटल इंडिया के 6 वर्ष पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षा का डिजिटल होना आज समय की मांग है। अब हमारी कोशिश है कि गांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले। सस्ते मोबाइल और दूसरे माध्यम उपलब्ध हो ताकि गरीब से गरीब बच्चा भी अच्छी पढ़ाई कर पाएं। उन्होंने ई-नाम योजना के लाभार्थी के साथ भी बात की। प्रधानमंत्री ने कहा, "ई-नाम पोर्टल इसलिए बनाया गया है ताकि किसान देश की सभी मंडियों में अपनी फसल का सौदा कर सके। इस पोर्टल पर किसान और व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: National CA Day 2021: पीएम मोदी बोले- देश की प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका अहम

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 6 साल डिजिटल इंडिया के पूरे हो गए। गरीबों के बैंक खाते खोले गए। कल्याणकारी योजनाओं के पैसे सीधे गरीबों के बैंक खाते में डाले हैं। आज डिजिटल एग्रीकल्चर के जरिए किसान अपनी फसल बेच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत