कूचबिहार हिंसा पर बोले PM मोदी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे निर्वाचन आयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

सिलिगुड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कूचबिहार जिले में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा को ‘‘दुखद’’ बताया और इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन देख ‘‘वह बौखला गई हैं और इस स्तर पर उतर गई हैं’’। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि तीन चरणों के मतदान में हुए बंपर मतदान से साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार जा रही है और भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच कूचबिहार में जो हुआ है, वह बहुत ही दुखद है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा के पक्ष में जन समर्थन देखकर ‘दीदी’ और उनके गुंडों में बौखलाहट हो रही है। अपनी कुर्सी जाते देख दीदी इस स्तर पर उतर आई है। लेकिन मैं दीदी को, टीएमसी को और उनके गुंडों को साफ-साफ कर देना चाहता हूं कि अब उनकी मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी।’’ निर्वाचन आयोग से प्रधानमंत्री ने आग्रह किया, ‘‘कूचबिहार में जो हुआ, उसके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता ने शांति बनाए रखने की अपील की, CRPF पर मतदाताओं पर गोलीबारी करने का लगाया आरोप

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर लोगों को सुरक्षाबलों के खिलाफ उकसाने और उनकी राह में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया ओर कहा ऐसे तरीकों से भी ममता बनर्जी की सरकार बचने वाली नहीं है। ज्ञात हो कि कूचबिहार जिले के सीतलकूची में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप