PM Modi ने Koba तीर्थ से देश को दिए 9 Sankalps, पानी बचाने से लेकर प्राकृतिक खेती तक का आह्वान

By अंकित सिंह | Mar 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा पीठ स्थित सम्राट संप्रति संग्रहालय की वास्तुकला और डिजाइन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भारत की भव्यता और पहचान को खूबसूरती से प्रतिबिंबित करता है। 31 मार्च, 2026 को उद्घाटन समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संग्रहालय की सात गैलरी देश की सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता को दर्शाती हैं। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर मुझे इस पवित्र जैन तीर्थ आने का सौभाग्य मिला है। सर्वप्रथम मैं भगवान महावीर के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं कोबा तीर्थ से सभी देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।

मोदी ने कहा कि सम्राट संप्रति संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है। ये भारत के गौरवशाली अतीत की धरोहर है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कुछ शासकों ने हिंसा को हथियार बनाकर शासन किया, वहीं सम्राट संप्रति ने सिंहासन पर बैठकर अहिंसा का विस्तार किया। उन्होंने सत्य, अस्तेय और अपरिग्रह का प्रचार-प्रसार किया। इतने निस्वार्थ भाव से शासन को सेवा का माध्यम मानकर जीवन जीना, यह सीख हमें भारत के अतीत से ही मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने जिसे दी सरेआम गाली, उसने मिलाया मोदी को फोन, फिर ये हुआ...

उन्होंने कहा कि भारत में ज्ञान हमेशा से एक मुक्त प्रवाह रहा है। हर युग में तीर्थंकरों और ऋषियों-मनीषियों का अवतार हुआ। ज्ञान का संकलन बढ़ता चला गया। समय के साथ बहुत कुछ नया जुड़ता गया। आज का यह अवसर 9 संकल्पों को दोहराने का है...

पहला संकल्प: पानी बचाने का

दूसरा संकल्प: एक पेड़ मां के नाम

तीसरा संकल्प: स्वच्छता का मिशन 

चौथा संकल्प: वोकल फॉर लोकल

पांचवां संकल्प: देश दर्शन

छठा संकल्प: प्राकृतिक खेती को अपनाना

सातवां संकल्प: स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना

आठवां संकल्प: योग और खेल को जीवन में लाना

नौवां संकल्प: गरीबों की सहायता का संकल्प

दसवां संकल्प: भारत की विरासत का संकल्प — जो आप सभी ने स्वयं से जोड़ लिया है।

प्रमुख खबरें

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी

Pinarayi Vijayan पर ED कार्रवाई की मांग पर CPI नेता Binoy Viswam ने सीधी टिप्पणी से किया परहेज