गोडसे वाले बयान से नाराज पीएम मोदी, कहा- प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

By अभिनय आकाश | May 17, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम दौर में नाथूराम गोडसे को लेकर चल रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस मुद्दे पर बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने इस मु्ददे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही उन्होंने इस मुद्दे पर माफी मांग ली हो, लेकिन वह उन्हें अपने मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान जारी किया गया। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर की गई बातों को भयंकर और खराब करार दिया है।

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया, जिसपर बवाल हो गया था। मोदी ने दो टूक कहा कि ये बातें पूरी तरह से घृणा के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की बातें नहीं चलती हैं। बता दें कि इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्विट करते हुए इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि विगत 2 दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि साध्वी के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आखिरकार उन्हें बीजेपी और आरएसएस के बारे में पता लग गया है, वो लोग भगवान को चाहने वाले नहीं, बल्कि नाथूराम गोडसे को चाहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार