लैंड करने वाला था PM मोदी का विमान, झट से ट्रंप ने भारत के पक्के दोस्त पुतिन को फोन लगा दिया

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2025

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बाद अब अमेरिका के दौरे पर हैं। लेकिन पीएम का विमान अमेरिका में जब लैंड करने वाला था उसी वक्त दुनिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला है। भारत के पक्के दोस्त रूस को अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से कॉल लगाया गया। भारतीय समय के अनुसार तकरीबन रात के 10:30 का वक्त था अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट आता है कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात हुई है। अपने ट्रुथ सोशल पर शेयर किया एक लंबे पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि मैं अभी रूसी राष्ट्रपति से बहुत ही लंबी और उपयोगी बातचीत की है। 

इसे भी पढ़ें: हमारे सिख धर्मगुरुओं...फ्रांस में PM मोदी के सामने ये क्या हो गया, 2 मिनट के वीडियो के आखिरी 10 सेकेंड देख रह जाएंगे हैरान

उधर, ट्रम्प प्रशासन ने यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है। बेल्जियम में नाटो मुख्यालय में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने साफ कर दिया कि अमेरिका अब यूक्रेन को पहले की तरह बड़ी आर्थिक और सैन्य सहायता नहीं देगा। उन्होंने यह डी कहा कि यथार्थवादी शांति योजना के तहत ट्रम्प युक्रेन की नाटो में सदस्यता का समर्थन नहीं करते हैं। हेगसेथ ने कहा कि यूक्रेन के लिए 2014 से पहले की सीमाओं पर लौटना अब असंभव है। अमेरिका रूस के साथ किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन में सैनिक नहीं भेजेगा। बता दें कि युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी सुरक्षा गारंटी मांगी है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे...बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार के बैकआउट करने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Nandigram Bypoll में बड़ा Twist: सुवेंदु से मुलाकात के बाद TMC Candidate ने वापस लिया नामांकन, ममता ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Nitish Kumar संग BJP का रिश्ता सिर्फ सियासी तालमेल नहीं, बोले Ravi Shankar Prasad

Supreme Court ने EPFO वेतन सीमा पर याचिका निपटाई, सरकार का 25000 रुपये का फैसला बना आधार